{"_id":"5d9b82d88ebc3e014d681d07","slug":"accident-on-expressway-gonda-mla-s-cousin-sister-niece-and-four-dead-unnao-news-knp5183606113","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर हादसा, गोंडा विधायक के चचेरे भाई, बहन, भांजी सहित चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर हादसा, गोंडा विधायक के चचेरे भाई, बहन, भांजी सहित चार की मौत
विज्ञापन
उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में घरघटा गांव के पास रविवार रात लखनऊ की ओर जा रही कार कंटेनर ट्रक में टकरा गई। हादसे में कार सवार मां बेटी सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। मृतकों में गोंडा जिले के मेहनौन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विनय द्विवेदी के चचेरे भाई, उनकी बहन व भांजी शामिल हैं। वह भांजी की शादी के लिए खरीदारी करके दिल्ली से गोंडा जा रहे थे। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने कंटेनर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। हादसे के बाद कंटेनर ट्रक चालक भाग गया।
गोंडा जिले के मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विनय द्विवेदी के चचेरे भाई गोंडा सदर कोतवाली के लखनऊ मार्ग निवासी ब्रजेश द्विवेदी पेशे से ठेकेदार थे। उनकी भांजी आकृति पांडेय की 30 नवंबर को शादी होनी थी। रविवार सुबह ब्रजेश द्विवेदी (50) गोंडा की ही नगर कोतवाली क्षेत्र के जानकी नगर निवासी अपनी बहन सुनीता (50) पत्नी राजेश पांडेय, भांजी आकृति पांडेय (24), अंशिका पांडेय (19) (आकृति की चचेरी बहन) पुत्री सर्वेश पांडेय और मोहल्ला के चंद्र कमल पांडेय (42) के साथ जेवर व अन्य सामान की खरीदारी करने दिल्ली गए थे। लौटते समय रविवार रात 12:40 बजे हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के घरघटा गांव के पास पहुंचे थे तभी कार कंटेनर ट्रक (ट्रेलर) में टकरा गई। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को आनन फानन एंबुलेंस से लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने सुनीता, आकृति, अंशिका और ब्रजेश को मृत घोषित कर दिया। चंद्रकमल पांडेय की हालत गंभीर है।
हसनगंज कोतवाली प्रभारी हरप्रसाद अहरवार ने बताया कि मृतका सुनीता के बेटे आयुष पांडेय की तहरीर पर कंटेनर ट्रक संख्या एचआर 55 एई 7999 के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और टाटा सफारी में टक्कर मार देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ अंबरीश भदौरिया ने बताया कि अभी तक की जानकारी के अनुसार लखनऊ की ओर जा रहे कंटेनर चालक को झपकी आने से कंटेनर का दाहिना पहिया डिवाइडर पर चढ़कर फंस गया था। ट्रक सड़क घेरकर खड़ा था तभी कार पीछे से भिड़ गई। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। ट्रक कंटेनर मालिक और चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।