{"_id":"62683a4981a7a714b307ebe5","slug":"accidant-unnao-unnao-news-knp693483755","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां (उन्नाव)। मांगलिक कार्यक्रम के लिए खरीदारी करने बाजार जा रहे युवक की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।
थानाक्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी 35 वर्षीय रामसुमेर कुरील के परिवार में मांगलिक कार्यक्रम था। मंगलवार दोपहर वह खरीदारी करने बाइक से कस्बा मौरावां जा रहा था। मौरावां मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामसुमेर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर मां महराजा गम में बेसुध हो गई।
मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। पांच महीने पहले उसकी पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। पहले मां और अब पिता की मौत से ढाई वर्ष की बेटी व एक वर्ष के बेटे अनाथ हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।