{"_id":"61229ea18ebc3e79b36f9b9c","slug":"accidant-unnao-news-knp647654437","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दंपती व बच्ची समेत 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दंपती व बच्ची समेत 5 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज/ पुरवा। अचलगंज के मवइया लायक गांव निवासी सरवन कुमार (28) रक्षाबंधन पर अपनी पत्नी मनोरमा (26) व एक साल की बेटी मानवी को साथ लेकर बाइक से ससुराल पुरवा कोतवाली के भटखेरवा गांव जा रहा था।
बिछिया सीएचसी के सामने तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती व बच्ची घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हसनगंज के मोहान चिरियारी मोड़ पर कार व बाइक में टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार लखनऊ के मलिहाबाद के गढ़ी संजर निवासी रामकिशन व उसकी पत्नी संगीता घायल हो गए। संगीता भाई को राखी बांधकर पति के साथ घर लौट रही थी। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।