{"_id":"670c3348354c9c24a40d1d54","slug":"abir-gulal-blown-in-procession-fireworks-unnao-news-c-221-1-sknp1055-121181-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शोभायात्रा में उड़ा अबीर-गुलाल, हुई आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शोभायात्रा में उड़ा अबीर-गुलाल, हुई आतिशबाजी
विज्ञापन
उन्नाव। नौ दिन के नवरात्रि के बाद शनिवार को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जमकर अबीर-गुलाल के साथ पटाखे फोड़े गए। जय मां शेरावाली के जयघोषों से शहर गुंजायमान होता रहा। इसके बाद गंगा तटों पर जाकर प्रतिमाओं को भू-विसर्जित किया गया।
शहर में सिविल लाइन, कब्बाखेड़ा, गांधीनगर, केसरगंज सहित अन्य स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। इसके अलावा घरों में भी लोगों ने कलश स्थापना की थी। नौ दिनों तक श्रद्धालुओं ने सुबह, शाम मां जगदंबे का पूजन-अर्चन किया और मनोकामना पूर्ति का वरदान मांगा। शनिवार को महोत्सव के समापन के अवसर पर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भक्तों ने मां को विभिन्न वाहनों पर बैठाया और फिर रास्ते भर गाजे-बाजे के साथ जमकर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए गंगा तटों पर पहुंचे।
यहां पर प्रतिमाओं का विसर्जित हुआ। इससे पहले भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। वाहनों में बड़े-बड़े लाउडस्पीकरों पर बजते भजनों पर भक्त झूमते व नाचते जा रहे थे। इस मौके पर प्रसाद वितरण भी किया गया। कई समिति के श्रद्धालुओं ने रास्ते में आतिशबाजी भी छुड़ाई। तटों पर ले जाकर माता के जयकारों की बीच निर्धारित स्थानों पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
प्रतिमा विसर्जन के बाद हुआ भंडारा
हसनगंज। नगर पंचायत मोहान के सलखेमऊ में स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के अवसर पर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग से तिराहे से होकर जलेश्वरनाथ मंदिर के पास गई। जहां विसर्जन किया गया। विसर्जन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरजू सिंह, सूरज, विपिन, प्रमोद, ऋषि, तनुज, गोलू, अर्णव, आनंद आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
परियर घाट पर भीड़, पुलिस भी तैनात रही
परियर। सदर तहसील क्षेत्र के परियर गंगातट पर शनिवार शाम पहर प्रतिमा विसर्जन करने वाले भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ यात्रा लेकर परियर गंगातट पहुंचे। कई टोलियों में आए श्रद्धालुओं ने प्रतिमा विसर्जन के बाद गंगा स्नान भी किया। पहले से ही सतर्क रही पुलिस ने मुख्य धारा से पहले ही गंगा की सहयोगी धारा में प्रतिमा विसर्जन कराया। इस दौरान चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, दीवान शिवकुमार यादव, लेखपाल प्रदीप कमल, शैलेंद्र सोनवानी व दीपचंद्र तट पर मुस्तैद रहे। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
देवी गीतों पर झूमे भक्त
बांगरमऊ। शनिवार को मोहल्ला कटरा व चौधराना में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बैंड बाजे, ढोल-मंजीरा के साथ श्रद्धालुओं ने कल्याणी नदी के तट पर पहुंचकर प्रतिमाओं को विसर्जित किया। विसर्जन यात्राओं में विधायक श्रीकांत कटियार, पूर्व मंत्री चौधरी अशोक कुमार सिंह बेबी, पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता, शिवकुमार तिवारी, चौधरी संजीव सिंह, आशीष सिंह गोलू, विमल चंद शुक्ला, रवि मोहन पांडे, विनोद शुक्ला, सदधू मिश्रा आदि के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तहसीलदार रामाश्रय व कस्बा चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिपाहियों के साथ मौजूद रहे। (संवाद)