फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A massive fire broke out in a hut, three people including an innocent child were burnt.

Unnao News: झोपड़ी में लगी भीषण आग, मासूम समेत तीन झुलसे

Sun, 26 Apr 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 26 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a hut, three people including an innocent child were burnt.
नवाबगंज (उन्नाव)। जमुनाखेड़ा गांव में रविवार शाम अज्ञात कारणों से एक टिन शेड और झोपड़ी में आग लग गई। आग से मासूम सहित परिवार के तीन लोग झुलस गए। घर में रखा अनाज, कपड़े और नगदी सहित सब जल गया। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के जमुनाखेड़ा गांव निवासी जफर गांव में ही टिनशेड और झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रहते हैं। रविवार शाम चार बजे अचानक उसकी झोपड़ी से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पीड़ित जफर ने बताया कि जब आग लगी, तब उसकी पत्नी जलीशा और मासूम भतीजा तौफीक झोपड़ी के अंदर ही थे, वह आग की लपटों के बीच घिर गए। उन्हें चीखता सुन पिता शहाबुद्दीन उन्हें बचाने के लिए आग के बीच कूद पड़े। बचाने के प्रयास में पत्नी, भतीजा और पिता तीनों झुलस गए। आग की लपटें देख पड़ोसी दौड़े, ग्रामीणों ने तुरंत बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उन्हें सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पिता शहाबुद्दीन और मासूम तौफीक को जिला अस्पताल रेफर किया है। जफर ने बताया कि अग्निकांड ने परिवार अब खुले आसमान के नीचे ला दिया है। झोपड़ी में 15 क्विंटल गेहूं, परिवार के सारे कपड़े, बिस्तर और एक संदूक में रखे 25 हजार रुपये जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed