फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A group of pilgrims left for Somnath Swabhiman Parv.

Unnao News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत तीर्थयात्रियों का दल रवाना

Mon, 20 Apr 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 20 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
A group of pilgrims left for Somnath Swabhiman Parv.
फोटो-31-सोमनाथ यात्रा के लिए जाने से पहले जयकारा लगाते श्रद्धालु। स्रोत: श्रद्धालु
उन्नाव। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत रविवार सुबह शास्त्री पार्क से गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ धाम के लिए तीर्थ यात्रियों का एक दल श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ।
विज्ञापन

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रियों को रवाना किया। यात्रा दल का नेतृत्व डॉ. विपिन सिंह कर रहे हैं। भजन-कीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्ति संगीत ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कलाकारों में नैना, सोनम रावत, सृष्टि, अभिषेक, सार्थक ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने कहा कि तीर्थयात्राएं समाज में सेवा भाव, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरण का माध्यम हैं। कहा कि सेवा के भाव से किया गया प्रत्येक कार्य ही सच्ची नारायण सेवा है। यात्रियों में आशीष निगम, मनीष दीक्षित, रविरंजन, नैना, विशाल, लता निगम, अनिल दीक्षित, अवधेश कुमार यादव, रामनारायण एवं डॉ. निशा सिंह सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed