फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A father who went to convince his married daughter committed suicide by banging his head

Unnao News: विवाहिता बेटी को समझाने गए पिता ने सिर पटककर दी जान

Wed, 19 Feb 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A father who went to convince his married daughter committed suicide by banging his head
नवाबगंज। विवाहित बेटी के दूसरे युवक से नजदीकी पर पिता उसकी ससुराल गए और काफी समझाया पर बात नहीं बनी। इससे क्षुब्ध पिता ने जमीन पर कई बार अपना सिर पटका तो बेहोश हो गए। लोग जब तक समझ पाते उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के धोहा गांव निवासी व्यक्ति की बेटी अजगैन कोतवाली के एक गांव ब्याही है। बेटी के उसके गांव (ससुराल) के ही एक युवक से नजदीकी है। बेटी के परिवार में विवाद की सूचना पर पिता मंगलवार को ई-रिक्शा से बेटी के घर गया। उसे काफी समझाया लेकिन बेटी ने उसकी बात नहीं मानी। मामले में गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में पंचायत भी बैठी लेकिन हल नहीं निकला। इससे क्षुब्ध पिता ने पहले ई-रिक्शा पर फिर जमीन पर कई बार सिर पटका। इससे वह बेहोश हो गए। लोग होश में लाने का प्रयास करने लगे लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। राजाबाग इंचार्ज रवींद्र मालवीय ने बताया कि बेटी को समझाने आए पिता की नशे में सिर पटकने से मौत हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed