{"_id":"77377","slug":"Unnao-77377-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों पर रिपोर्ट नहीं, भड़के बीडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों पर रिपोर्ट नहीं, भड़के बीडीसी
Unnao
Updated Thu, 17 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मियांगंज ब्लाक के बीडीसी पर हमले की रिपोर्ट न लिखने के विरोध में बुधवार को ब्लाक प्रमुख सहित 47 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को से मिले और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इन लोगों ने एक पूर्व प्रमुख पर बीडीसी से जबरिया अविश्वास प्रस्ताव पर दस्तखत करने का आरोप लगाया।
मियांगंज ब्लाक के एक पूर्व प्रमुख कुछ लोगों के साथ मंगलवार रात अरेर गांव निवासी बीडीसी सदस्य मुंशीलाल पुत्र जगनू के घर पहुंचे। इन लोगों ने मुंशीलाल से ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर के कागज पर दस्तखत करने का दबाव डाला। मना करने पर उसके साथ मारपीट करने के साथ उठा ले जाने की धमकी दी। शोर शराबा सुनकर मुंशीलाल की पत्नी सुभाषिनी बाहर निकल आई। हमलावरों ने उस पर भी राइफल से हमला बोल दिया। इससे सुभाषिनी के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। शोरशराबा सुन कर गांव वाले इकट्ठा हो गए जिस पर हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। मुंशीलाल ने पूर्व प्रमुख और उनके साथियों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
बीडीसी पर हमले के विरोध में ब्लाक प्रमुख और सदस्य जिला पंचायत सुजाउऱ्रहमान सफवी की अगुवाई में ब्लाक में बैठक की। इसके बाद प्रमुख के साथ ये बीडीसी जिला मुख्यालय पहुंचे और अपर जिलाधिकारी व एसपी से थाना पुलिस की शिकायत की। मुंशीलाल ने अधिकारियों को बताया कि पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। जबकि पुलिस को मौके से कारतूस के चार खोखे मिले हैं। शिकायत करने आए लोगों ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।