फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   शिक्षकों केबकाया भुगतान को मिले 18 करोड़

शिक्षकों केबकाया भुगतान को मिले 18 करोड़

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Unnao
Unnao Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में परिषदीय शिक्षकों को एरियर का भुगतान जल्द होगा। इसके लिए ग्रांट जारी हो गई है। ग्रांट आते ही 50 फीसदी शिक्षकों को एरियर भुगतान किया जा सकेगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में सेवारत परिषदीय विशिष्ट बीटीसी एवं उर्दू बीटीसी शिक्षकों का वित्तीय वर्ष 2011-12 तक करीब चार करोड़ विभाग पर बकाया है। इन शिक्षकों की सबसे बड़ी धनराशि सत्यापन उपरांत एरियर की है। इस मद में करीब पांच वर्षों में नियुक्ति पाए प्रत्येक शिक्षक का औसतन छह महीने का वेतन लंबित है। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन (विशिष्ट बीटीसी) के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि वित्त नियंत्रक इलाहाबाद ने 27 अप्रैल को पूरे प्रदेश के लिए 392 करोड़ 38 लाख 99 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इसमें से उन्नाव के शिक्षकों के लिए एक करोड़ 91 लाख 85 हजार रुपए की ग्रांट आई है। अध्यक्ष के अनुसारसेवा निवृत्त हो रहे शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वित्तीय वर्ष 2009-10, 2010-11 व 2011-12 के लंबित अवशेष, राशिकरण, ग्रेच्युटी आदि के भुगतान के लिए भी जिले को 16.32 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई है। विनय सिंह के अनुसार प्रदेश भर के लिए इस मद में 490 करोड 85 लाख की धनराशि 23 अप्रैल को स्वीकृत की गई है। उन्होंने सोमवार को बीएसए कार्यालय ग्रांट पंहुच जाने की बात कही। इस संबंध में बीएसए राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि दोनो ग्रांट आने से जिले के हजारों शिक्षकों के काफी समय से लंबित भु़गतान किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed