{"_id":"75790","slug":"Unnao-75790-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टे की चपेट में आकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टे की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
Unnao
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परियर (उन्नाव)। चक्की पर कार्य कर रहा अधेड़ चक्की के पट्टे की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चक्की मालिक ने घायल को कानपुर ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गंाव परियर में रहने वाला जगनू रावत (50) पुत्र दरियाई गांव की एक चक्की में कई सालों से कार्य करता था। शनिवार शाम को वह चक्की बंद करने के लिए गया। तभी वह चक्की के पट्टे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चक्की मालिक ने उसे कानपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।