फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ई-अनुश्रवण प्रोजेक्ट का डीएम ने किया शुभारंभ

ई-अनुश्रवण प्रोजेक्ट का डीएम ने किया शुभारंभ

Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों तक आसानी से पहुंचे। योजनाओं का क्रियान्वयन सही रूप से हो इसके लिए उनकी निगरानी भी की जा रही है। यह बात जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट में ई-अनुश्रवण प्रोजेक्ट के उद्घाटन के अवसर पर कही।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम ने कहा कि उन्नाव प्रदेश का पहला जिला है जहां पर ई-अनुश्रवण को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लांच किया जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि सरकार द्वारा अनेक महात्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। जन सुविधाओं का लाभ बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए इसकी मानीटरिंग की जा रही है। सिस्टम लांच करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके प्रथम चरण में स्वास्थ्य, शिक्षा व स्थानीय निकायों की मानीटरिंग की जाएगी। स्कूलाें, स्वास्थ्य केंद्रों तथा अन्य स्थानों पर प्रदान होने वाली सुविधाओं की जानकारी करने और उनकी निगरानी इस सिस्टम के माध्यम से शीघ्रता और आसानी से हो सकती है। साथ ही शिकायत के निपटारे में भी यह योजना बहुत लाभदायक होगी। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ नेहा शर्मा, एडीएम शिवेंद्र कुमार सिंह, नोडल अधिकारी धीरेंद यादव, अम्भुदय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed