फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सराफा व्यापारी को लूटने वाले चार बदमाश गए जेल

सराफा व्यापारी को लूटने वाले चार बदमाश गए जेल

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Unnao
Unnao Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ/उन्नाव। सेलटैक्स अफसर बनकर सराफा व्यापारियों से दो करोड़ की लूट में गिरफ्तार चार बदमाशों को बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस फरार चल रहे दो बदमाशों और बाकी बचा सोना व नगदी की बरामदगी के प्रयास कर रही है। मालूम हो कि मुनीम ने दी गई तहरीर में 6.400 किलो सोना और 51 लाख रुपये लूटने की बात कही है। पुलिस अभीतक 4.65 किलोग्राम सोना और 19 लाख रुपये ही बरामद कर पाई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि नीली बत्ती लगी बोलेरो सवार करीब दस बदमाशों ने शनिवार सुबह मथुरा जिले के गोविंदनगर थानाक्षेत्र के पंजाबीफेज निवासी पंकज अग्रवाल, मुनीम मनोज कुमार, चालक बनवारी लाल से 6.4 किलो सोना और 51 लाख रुपये लूट लिए थे, बदमाशों ने व्यापारी की कार को अजगैन थानाक्षेत्र में जैतीपुर मार्ग पर जला दिया। इसके बाद तीनों को जबरन नशीली दवा खिलाई और हाथ-पैर बांधकर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के पास एक आम के बाग में फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ने व्यापारी के चालक बनवारीलाल को होश में देखा तो शक हुआ। उन्होंने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरा राज उगल दिया। पीछाकर हरदोई पुलिस की मदद से बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को लुटेरे उमेश, चंदा तिवारी, सौरभ और ओमप्रकाश को जेल भेज दिया। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि सराफा व्यापारी पंकज अग्रवाल के मुनीम मनोज खत्री ने दी गई तहरीर में 6.400 किलोग्राम सोना और 51 लाख रुपये लूटे जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि फरार चल रहे दो बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर मुनीम सही बता रहा है तो बाकी माल भी उन्हीं बदमाशों के पास ही होगा।
विज्ञापन


व्यापारी का चालक निकला मुखबिर
उन्नाव। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह सराफा कारोबारियों को निशाना बनाकर दर्जन भर से अधिक लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। मथुरा और आगरा के अधिकतर व्यापारी लखनऊ से खरीद-फरोख्त करते हैं। बदमाशों के मुताबिक वह करीब डेढ़ महीने से मथुरा के पंकज की रेकी कर रहे थे। चालक की मदद ली और वारदात को अंजाम तक पहुंचाया। अगर व्यापारी का चालक पुुलिस के आगे न टूट जाता तो पुलिस उनतक कभी न पहुंच पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed