फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   वेतन के लिए यूडीए के पास बजट नहीं

वेतन के लिए यूडीए के पास बजट नहीं

Fri, 12 Sep 2014 05:31 AM IST
Unnao
Unnao Updated Fri, 12 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बजट न होने से यूडीए कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। कार्यालय में आवश्यक स्टेशनरी आदि के लिए भी कर्मचारियों को एक-दूसरे का मुंह देखना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों को दो-दो महीनों तक वेतन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। प्राधिकरण के कर्मचारियों को जुलाई से अभी तक वेतन नहीं मिला है और सितंबर में भी 11 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी भी आसपास बजट मिलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। इससे विभागीय कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की मानें तो वर्तमान में कार्यालय के मेंटीनेंस, आवश्यक वस्तुओं और स्टेशनरी तक के लिए पैसा नहीं मिल पा रहा है। फोटोकॉपी मशीन खराब होेने के कारण कर्मचारियों को कार्यालय के जरूरी अभिलेखों की फोटोकॉपी बाहर से करानी पड़ रही हैं और इसका पैसा भी वह लोग अपने पास से दे रहे हैं। कर्मचारियों ने अधिकारियों के सामने भी अपनी समस्या रखी लेकिन उन्हें बजट न होने की जानकारी देकर चुप करा दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि बजट न होने से वेतन नहीं मिल पा रहा है और न ही कार्यालय में स्टेशनरी व दूसरे कामों पर खर्च किए गए पैसों का ही भुगतान हो रहा है। जमा पूंजी से किसी तरह काम चलाया जा रहा है। यदि बजट जल्द न मिला तो विभाग के जरूरी कामों पर भी इसका असर पड़ना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जुलाई माह से बजट नहीं मिला है इस कारण से विभागीय कर्मचारियों को वेतन व कार्यालय से जुड़े अन्य जरूरी कामों के लिए भी धन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। आने वाली 20 तारीख को होने वाली बोर्ड की बैठक में ही बजट पास होगा और तभी इन दिक्कतों के दूर होने की उम्मीद है। - सतीश पांडेय, अवर अभियंता, यूडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed