{"_id":"40-197149","slug":"Unnao-197149-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गला घोटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की गला घोटकर हत्या
Unnao
Updated Thu, 11 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी/बिछिया। माखी थानाक्षेत्र के गांव मुलुक गड़ार में मंगलवार की रात महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई। घटना के समय पति घर पर नहीं था। दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर एसपी, सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे।
मुलुकगड़ार गांव के मजरा विजयीखेड़ा निवासी रामपति रावत की पत्नी रामादेवी (30) का शव बुधवार को घर के आंगन में चारपाई पर पड़ा मिला। उसी चारपाई पर सो रही उसकी आठ साल की बेटी मनीषा ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की बेटी मनीषा के मुताबिक मंगलवार शाम करीब छह बजे हसनगंज थानाक्षेत्र के जिंदासपुर गांव निवासी एक युवक आया था और घर में ही शराब पी थी। मनीषा के मुताबिक खाना खाने के बाद वह और उसके दोनों भाई सो गए। सुबह मां मृत मिली। वहीं मृतका के पति रामपतिके मुताबिक मंगलवार को अपनी ससुराल दरियाईखेड़ा गया था। दोपहर बाद वह ससुराल से कोरारीकला गांव निवासी अपनी बहन लज्जो के यहां गया था। बहनोई राकेश के मुताबिक रामपति शाम को बड़ौरा गांव निवासी श्रीकांत के साथ चंदीखेड़ा गांव में रहने वाली मौसी निर्मला के यहां जाने की बात कहकर चला गया था। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि घटना स्थल पर कुछ अहम क्लू मिले हैं उनकी तफ्तीश चल रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामादेवी की मौत गला घोटने से होने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड भी बनाई गई है।
कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
उन्नाव। पुलिस मृतका की बेटी के बयान को अहम मान रही है। पुलिस निम्न बिंदुओं पर जांच कर रही है - हसनगंज थानाक्षेत्र निवासी वह युवक रामादेवी के घर में क्यों आया था जबकि उसके गांव की बेटी रामादेवी के गांव में रहने वाले दूसरे व्यक्ति के यहां ब्याही है। मृतका का पति वास्तव में रात को कहां गया था। पुलिस ने उसके उन रिश्तेदारों को भी बुलवाया है जिनके यहां मृतका का पति जाने की बात कह रहा है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर वह कौन सी वजह रही जिसके चलते वह अपने रिश्तेदारों के यहां मगर कहीं भी ज्यादा देर रुका नहीं।
विज्ञापन
हत्या के बाद चारपाई पर रखा गया शव!
उन्नाव। रामादेवी की हत्या चारपाई पर सोते समय नहीं की गई। उसकी हत्या कहीं और करने के बाद शव को चारपाई पर डाला गया। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने पाया कि जिस चारपाई पर रामादेवी अपनी बेटी के साथ सो रही थी उसका एक पाया टूटा हुआ है। अगर सोते समय उसकी हत्या की गई होती तो जरा सा जोर पड़ने पर चारपाई का पाया टूट जाता।