फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   गलत जानकारी देने पर एक्सईएन को लगाई फटकार

गलत जानकारी देने पर एक्सईएन को लगाई फटकार

Thu, 11 Sep 2014 05:31 AM IST
Unnao
Unnao Updated Thu, 11 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। समीक्षा बैठक में राजकीय नलकूपों के संचालन की गलत जानकारी देने पर सचिव भड़क गए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि एक्सईएन नलकूपों की सही स्थिति प्रस्तुत करें वरना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के पन्नालाल हाल में सिंचाई व जल संसाधन सचिव व जिले के नोडल अधिकारी धीरज साहू ने अधिकारियों के साथ बैठक की। सचिव ने अफसरों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समयसीमा के अंदर पूरे कराए जाएं। पीएमजीएसवाई योजना के तहत बनाई जा रही सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। नए बन रहे स्वास्थ्य केंद्रों को नवंबर तक हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए गए। पैक्सफेड अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी कार्य पूरी गतिशीलता के साथ समय से पूरा कराएं। बताया गया कि बक्सर (डौंडियाखेड़ा) में गंगा के पास से बनी डलमऊ बी पंप नहर को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के लिए बड़े स्तर पर काम हो रहा है। इससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी की काफी आपूर्ति हो सकेगी। यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन द्वारा 21 करोड़ से नए व पक्के पंप हाउस का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 5 करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


संतृप्त नहीं हो पाए लोहिया गांव
दो साल बीत जाने के बाद भी वर्ष 2012-13 के चयनित लोहिया गांव पूर्ण रुप से संतृप्त नहीं हो पाए हैं। सचिव को बताया गया कि कुछ छुटपुट कामों को छोड़कर शेष कार्यों व योजनाओं से संतृप्त कर दिया गया है। सचिव ने कहा कि आंतरिक गलियों का समस्त निर्माण नवंबर तक पूरा कर दिया जाए। 1400 लोहिया आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष 267 आवासों का निर्माण होना बाकी है। अक्टूबर तक वर्ष 13-14 के सभी लोहिया गांव सोलर लाइटों से जगमगाएंगे। सचिव ने निर्देश दिए कि नहरों की सिल्ट सफाई की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई जाए। सचिव ने एआरटीओ को निर्धारित समयसीमा में रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस बनाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान एआरटीओ ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फीस में गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बढ़ोत्तरी की गई है। सचिव ने स्थानीय निकायों के नगर पालिका गंगाघाट व बांगरमऊ में कर-करेत्तर वसूली बढ़ाने पर विशेष रूप से जोर दिया। आबकारी, वाणिज्यकर, विद्युत, वन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को प्रवर्तन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय पहुंचे सचिव
सचिव धीरज साहू ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रवृत्ति वितरण, शुल्क प्रतिपूर्ति, शादी/बीमारी अनुदान योजना की जानकारी हासिल की। बताया गया कि वर्ष 2013-14 में 21744 पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को 5 करोड़ 16 लाख छात्रवृत्ति भेजी गई थी।


हथौड़े से चेक की दीवार, फर्श की गुणवत्ता
बिछिया। सचिव दोपहर बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण करते हुए कमरों के फर्श पर हथौड़े से वार कर उसकी गुणवत्ता परखी। हथौड़े से प्रहार करते ही दीवार का प्लास्टर उखड़ गया। पैक्सफैड के जेई महेन्द्र सिंह से मानक के बारे में पूछा। जेई के गलत जवाब देने पर जमकर फटकार लगाई। इसके बाद सचिव ने बर्न कक्ष, आपरेशन थियेटर, हड्डी कक्ष के साथ ही अधीक्षक कक्ष का भी निरीक्षण किया। खिड़कियों के पल्ले व दरवाजे कम गेट के पाए गए। पानी की समस्या को देखते हुए सचिव ने एक हैंडपंप लगवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम सौम्या अग्रवाल, सीडीओ नेहा शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed