{"_id":"40-196988","slug":"Unnao-196988-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय हनुमान ज्ञान गुन सागर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर...
Unnao
Updated Wed, 10 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बुढ़वा मंगल पर शहर के सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों ने पवनपुत्र की पूजा अर्चना की। मंदिरों में भक्तों ने फलों व मिष्ठान आदि का भोग लगाया। मंदिर परिसर बजरंग बली के जयकारों से गूंजते रहे।
शहर के सभी हनुमान मंदिरों के पट तड़के ही खोल दिए गए। मंदिरों में समयानुसार महाआरती का आयोजन किया गया। भक्तों ने महाआरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया। शहर के बड़े हनुमान मंदिर में पवनपुत्र का फूल-मालाओं से शृंगार किया गया। मंदिर परिसर लाउडस्पीकरों में बज रहे ‘लालों में लाल अनेकों हैं, हनुमंतलाल का क्या कहना’ और ‘दुनिया चले न श्रीराम के बिना, रामजी चलें ना हनुमान के बिना’ आदि भजनों से गुंजायमान होते रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से पूजन के लिए आने वाले भक्तों को फल व मिष्ठान आदि का प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा आवास विकास कालोनी, शास्त्री पार्क तिराहा, मोतीनगर स्थित राम जानकी मंदिर में स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा का भव्य शृंगार किया गया। भक्तों ने मंदिरों के बाद प्रसाद के रूप में पूड़ी सब्जी व मिष्ठान आदि बांटा।