{"_id":"40-196530","slug":"Unnao-196530-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से रेलवे ट्रैक में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से रेलवे ट्रैक में भरा पानी
Unnao
Updated Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। झमाझम बारिश शहरवासियों के लिए मुसीबतें लेकर आई। इससे रेलवे ट्रैक जलमगन हो गए। वहीं दूसरी ओर शहर में मुख्य मार्ग से लेकर गलियों में भी भीषण जलभराव हो गया। नालों से पत्थर हटा लेने से लोग उनमें गिरकर घायल हो गए। दफ्तरों और घरों में भी पानी घुस गया। वहीं फसलों के लिए बारिश संजीवनी का काम करेगी।
शनिवार सुबह 11 बजे तक तेज धूप रही। दोपहर 12 बजे के करीब अचानक आसमान बादलों से पट गया। कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक मूसलाधार पानी बरसा। एक घंटे की बारिश से रेलवे ट्रैक में पानी भर गया। इससे मेन लाइन 2 व 3 ट्रैकों पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। अप ट्रैक पर आने वाली राप्ती सागर, ग्वालियर-बरौनी मेल समेत तीन अन्य गाड़ियों को लूप लाइन नंबर 1 से गुजारा गया। ग्रामीण अंचलों में मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। कई दिन से वर्षा न होने से खेतों में खड़ी धान की बेड़ सूखने के कगार पर पहुंच चुकी थी। इसके अलावा खरीफ की अन्य फसलें मक्का, उड़द, मूंग आदि भी बारिश न होने से पीली पड़ने लगी थी। इस बारिश से खेत व खलिहान फुल हो गए।
घर के सामने पानी भर जाने से लोग अंदर ही कैद रहने को मजबूर हो गए। शहर के गांधीनगर, ईदगाह, इंद्रानगर, डीएसएन कालेज रोड, आदर्श नगर, हिरन नगर, पीडीनगर, कृष्णानगर, शिवनगर, सिविल लाइन, कब्बाखेड़ा, मौहारीबाग, कल्याणी सहित अधिकांश मोहल्लों में भीषण जलभराव हो गया है। पूरन नगर, क्वेटा तालाब नई बस्ती, रामपुर, बन्धूहार, कल्याणी पुल के नीचे आदि मोहल्ले भी जलभराव की चपेट में रहे। लोगों का कहना है कि नालों की सफाई में खेल हुआ है इसलिए जलभराव से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बारिश ने उड़ाई बिजली
उन्नाव। बारिश से कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। ट्रांसफार्मर में खराबी, लाइन ट्रिप होने समेत अन्य फाल्टों से घंटों बिजली न आने से लोग बेहाल रहे। 11 हजार लाइन का तार टूटने से इब्राहिमाबाद फीडर ठप हो गया। इससे मोतीनगर, कृष्णानगर, पीतांबर नगर आदि मोहल्लों में दोपहर 12 बजे से बिजली गुल रही। शाम साढ़े 6 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली नहीं आई। सिटी पावर हाउस से जुड़े मोहल्लों में भी बिजली किल्लत से लोग जूझते रहे।
डीएम आवास के सामने भरा पानी
डीएम आवास के सामने भीषण जलभराव रहा। खुद जिलाधिकारी भी जलभराव के दौरान गाड़ी से निकली। इसके अलावा आफीसर्स कालोनी जाने वाले रास्ते में भी पानी भरा रहा। यहां रहने वाले अधिकारी खासे परेशान रहे। कलेक्ट्रेट, एसपी आफिस, सेल्स टैक्स, तहसील व बिजली विभाग समेत अन्य कार्यालयोें में जलभराव होने से फरियादियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हरदोई पुल के पास लगा जाम।
जाम से जूझे लोग
बारिश के दौरान जगह-जगह जलभराव होने से सड़कों पर जाम के हालात बने रहे। सदर चौकी, अंबेडकर पार्क तिराहा, बड़े चौराहा, छोटे चौराहा आदि मुख्य मार्ग पर घुटनों तक पानी भरा रहा। यहां से आवागमन में लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। सड़कों पर जाम लगा रहा जिससे वाहन सवार घंटों जाम में फंसकर बेहाल हो गए। करीब आधे घंटे तक हरदोई पुल के पास जाम लगा रहा।