फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   खाता खुलवाने को भटक रहे आवेदक

खाता खुलवाने को भटक रहे आवेदक

Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
Unnao
Unnao Updated Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाता खुलवाने को उमड़ी लोगों की भीड़ के कारण जिले के बैंकों में आवेदन फार्म खत्म हो गए। गुरुवार को बैंक कर्मचारियों ने खाता खुलवाने के लिए लोगों से आईडी की फोटोकॉपी और फोटो जमा करवाकर काम चलाया। वहीं कुछ स्थानों पर तो बैंकों के आसपास दुकानदारों ने फार्म की फोटोकॉपी करवाकर इनकी बिक्री शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में खाता खुलवाने के लिए अलग से ग्राहक सेवा केंद्र खोल दिया है। गुरुवार को यहां पर आवेदन फार्म खत्म हो गए। इस कारण बैंक कर्मियों ने लोगों से आईडी की फोटोकॉपी और फोटो जमा करवाना शुरू किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि कागजात जमा करने पर उनके नाम की फीडिंग शुरू कर दी जाएगी। जैसे ही फार्म उपलब्ध हो जाएंगे, उन्हें फोन पर सूचना दे दी जाएगी। शाखा के व्यवसाय सहायक राकेश त्रिपाठी ने बताया कि फार्म खत्म हो गए हैं। इसलिए लोगों से आईडी व फोटो लेकर खातों को सीरियल नंबर दे दिया जा रहा है। वहीं बैंक ऑफ इंडिया की बंथर स्थित शाखा में फार्म न होने से बैंक के पास के दुकानदारों ने फार्म की फोटोकॉपी करवाकर इन्हें पांच से दस रुपये में बेचना शुरू कर दिया। वहीं बैंक कर्मचारी फोटोकॉपी से खाता खोलने से मना कर रहे हैं और लोग भटकने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट...
बीओआई ने खोले 70 हजार खाते
बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों की मानें तो गुरुवार तक जिले की सभी शाखाओं में 70 हजार से अधिक खाते खोले जा चुके हैं। दिनोंदिन खाते खुलने की प्रक्रिया में तेजी आ रही है। जल्द ही यह संख्या एक लाख को पार कर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट--------
26 जनवरी 2015 तक खुलेंगे खाते
बैंक ऑफ इंडिया के जिला प्रबंधक राजेश राबर्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खुलने वाले खातों को 26 जनवरी 2015 तक खोला जाएगा। इसलिए किसी भी व्यक्ति को जल्दी करने की जरूरत नहीं है। कहा कि इस तिथि के बाद भी जिन लोगों का खाता नहीं खुल पाएगा तो बैंकों की ओर से गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों के खाते खोले जाएंगे।

इनसेट...
आधार कार्ड का लगाया गया शिविर
शहर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में आधार कार्ड बनाने के लिए भी एक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कार्यरत कर्मचारियों के अनुसार शिविर में प्रतिदिन पहुंचने वाले 60 से 70 लोगों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। कहा कि बीते पांच दिनों में लगभग तीन सैकड़ा लोगों के आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed