{"_id":"40-193099","slug":"Unnao-193099-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाई
Unnao
Updated Tue, 12 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। माखी थानाक्षेत्र में छेड़खानी से परेशान एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी तो दूसरी ने विरोध किया। विरोध करने पर छेड़खानी के आरोपी युवक ने उस पर केरोसिन डाल आग लगा दी। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना-1
माखी थानाक्षेत्र के एक गांव नवासी युवती शनिवार दोपहर करीब एक बजे पशु बाड़े में मवेशियों को चारा देने गई थी। इसी दौरान वहां दिलीप नामक युवक पहुंचा और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के विरोध किया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता द्वारा आपबीती बताए जाने पर उसके परिजन युवक के घर शिकायत करने गए। इस पर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। युवती के परिजनों ने थाने में भी शिकायत की। विवाद के बाद घटना को लेकर पूरे गांव में चर्चा होने लगी। इससे क्षुब्ध किशोरी ने रविवार देर शाम घर के कमरे में फांसी लगा जान देने की कोशिश की। जानकारी होने पर परिवार को लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर भागे। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही युवक दिलीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी युवक फरार है।
घटना-2
माखी थानाक्षेत्र के एक अन्य गांव में मायके आई विवाहिता के साथ गांव के तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर युवक भाग निकले। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने माखी थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। हलका इंचार्ज ने तहरीर लेकर परिजनों को चलता कर दिया। आरोपी युवकों को इसकी जानकारी हुई तो वह रविवार शाम मौका पाकर युवती के घर में जा घुसे और छेड़छाड़ करने लगे। युवती ने शोर मचाया तो उसके साथ मारपीट की और मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। परिजनों ने झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के अरविंद, रामआसरे व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
फिर सामने आई पुलिस की सुस्ती
दोनों ही घटनाओं में अगर थाना पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो शायद किशोरी की मौत और विवाहित युवती जिंदगी और मौत के बीच न झूल रही होती। मृत किशोरी के परिजनों ने बताया कि उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी मगर कोई कार्रवाई नहीं की। जिंदगी और मौत के बीच झूल रही युवती के साथ भी पुलिस ने इसी तरह लापरवाही बरती। सीओ मनोज अवस्थी ने बताया कि वह पूरे मामले की जांच कराएंगे।