फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सूरज ने तरेरी आंखें, लोगों के छूटे पसीने

सूरज ने तरेरी आंखें, लोगों के छूटे पसीने

Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। सूरज की तपिश के बीच लोग बेहाल हो उठे हैं। दिन में 45 डिग्री की गर्मी से लोग अब घरों में ही कैद होने में भलाई समझ रहे हैं। बुधवार को तेज गर्मी व लू के थपेड़ों के बीच चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी भी बीमार हो गए। गुरुवार को कई कर्मचारी पेट दर्द व उल्टी की शिकायत होने पर जिला अस्पताल पहुंचे। उधर, तेज धूप के बीच बढ़ती गर्मी के चलते हीट स्ट्रोक व लू लगने के बढ़ते खतरे को देखते हुए चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

असोहा विकासखंड में तैनात प्रधान शिक्षक रमेश की मोहान विधानसभा में चुनाव ड्यूटी लगाई गई थी। बुधवार को चुनाव ड्यूटी के दौरान तेज धूप व लू के चलते रमेश की हालत बिगड़ गई थी। साथी कर्मचारियों ने रमेश को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया था। बुधवार को किसी तरह से चुनाव संपन्न कराने के बाद गुरुवार सुबह ही रमेश जिला अस्पताल पहुंच गए। इसी तरह भगवंतनगर विधानसभा में चुनाव ड्यूटी कर रहे अशोक की गर्मी के चलते हालत खराब हो गई थी। देर रात पेट दर्द व उल्टी की शिकायत होने पर वह फौरन जिला अस्पताल पहुंचे। बताते चलें कि बुधवार को अचानक हुई भीषण गर्मी से जिले में मतदान फीसद पर भी असर पड़ा था। गर्मी के चलते वोटर मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचे थे। बुधवार को दिन में रही 45 डिग्री गर्मी के बाद गुरुवार को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। गुरुवार को दिन में तामपान 45 डिग्री ही दर्ज किया गया। साथ ही दोपहर में तेज लू के थपेड़े भी चले। इससे दोपहर को शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा गया था। मौसम विभाग की माने तो अब लगातार ऐसा ही मौसम रहेगा। वहीं तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होती रहेगी।
विज्ञापन


कुछ यूं बढ़ा दिन का तापमान
दोपहर 12 बजे 43 डिग्री
दोपहर 1 बजे 44.2 डिग्री
दोपहर 2 बजे 45 डिग्री
दोपहर 3 बजे 45 डिग्री
शाम 4 बजे 44.5 डिग्री
बचाव के उपाय
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिए, इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी।
- चेहरे और हाथों को सफेद सूती कपड़े से ढक कर घर से निकलें
- पैदल चलते समय छाते का प्रयोग करे।
- भोजन में तली व भुनी हुई चीजों का अधिक प्रयोग न करें।
इनसेट........
तेज गर्मीं यानी हीट स्ट्रोक का खतरा
तेज गर्मी में हीट स्ट्रोक होने का खतरा अधिक रहता है। देर तक धूप में रहने से हीट स्ट्रोक होने की आशंका बढ़ जाती है। तेज धूप से शरीर का तापमान बढ़ता है और शरीर में उपापचय क्रिया के कारण उच्च ताप भी पैदा होता है जो त्वचा व पसीने के जरिए शरीर से बाहर निकलता है। वहीं अधिक गर्मी पड़ने, धूप में अधिक देर रहने और डिहाईड्रेशन से यह ताप शरीर से बाहर नहीं निकल पाता है और शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इससे बेचैनी से लेकर उल्टी और बेहोशी की स्थिति आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed