{"_id":"40-177496","slug":"Unnao-177496-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं बाबा तू हमेशा मेरे साथ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं बाबा तू हमेशा मेरे साथ रहे
Unnao
Updated Wed, 09 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। रामनवमी पर्व पर शहर में धूमधाम से साईं बाबा की पालकी निकाली गई। साईं यात्रा में हाथी, घोड़ों व ऊंट के साथ कई भव्य झांकियां शामिल रहीं। यात्रा में हजारों की संख्या में मौजूद भक्त साईं बाबा के गीतों पर जमकर झूमे।
मंगलवार को शहर के पंजाबी कालोनी स्थित गीता मंदिर से रामनवमी के अवसर पर साईं बाबा की पालकी निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह पर भक्त ों की ओर से स्टाल लगाकर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। यात्रा की शुरुआत गीता मंदिर से हुई। यात्रा शहर के विभिन्न स्थानों पर होकर वापस गीता मंदिर में सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा में सबसे आगे हाथी, घोड़े और ऊंट चल रहे थे। वहीं इनके पीछे लोडर और ट्रैक्टरों पर सजी झाकियां मौजूद थी। जिन्हें बहुत ही भव्यता के साथ सजाया गया था। शोभा यात्रा के दौरान शिरडी के दाता सबसे महान और साई तेरे भक्त हमेशा तेरे साथ रहे जैसे गीतों पर भक्त जमकर झूमे। लाउडस्पीकरों पर तेज ध्वनि से बज रहे साईं गीतों से शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं रास्तों में लोगों ने शोभा यात्रा का स्वागत भी किया। इस मौके पर मुख्य रूप से सुरेंद्र शर्मा, संतोष मदान, रमेश मक्कड़, मनोहर लाल, सुनील आदि मौजूद रहे। यात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं व अन्य झांकियों के अलावा एक छोटे से बच्चे ने साईं बाबा का रूप धरा हुआ था। इसे देखकर यात्रा में शामिल और रास्ते में चलने वाले भक्तों ने सबसे अधिक इसी झांकी को सराहा।