फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   माइक्रो आब्जर्वर के लिए आएंगे 250 केंद्रीय कर्मचारी

माइक्रो आब्जर्वर के लिए आएंगे 250 केंद्रीय कर्मचारी

Sun, 06 Apr 2014 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Sun, 06 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रशासन के सामने केंद्रीय कर्मचारियों की कमी बड़ी मुसीबत बनकर उभरी है। डीएम ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर माईक्रो आब्जर्वर पद के लिए 250 केंद्रीय कर्मचारियों की मांग की है। लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए माईक्रो आब्जर्वर की तैनाती की जाती है। जिले में 650 माइक्रो आब्जर्वरों की तैनाती होनी है। जिला प्रशासन के गुणा भाग में अब तक सिर्फ 400 केंद्रीय कर्मचारियों की ही पहचान हो पाई है। वहीं 250 केंद्रीय कर्मचारियों की कमी प्रशासन के सामने खड़ी है। केंद्रीय कर्मचारियों की कमी से निपटने के लिए डीएम विजय किरन आनंद ने मंडलायुक्त लखनऊ को एक पत्र भेजकर माइक्रो आब्जर्वर पद के लिए 250 कर्मचारियों की मांग की है। इसके साथ ही प्रथम मतदान अधिकारी के रूप में भी 500 कर्मचारियों की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed