फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बारिश के बाद धूप निकलने से खिले चेहरे

बारिश के बाद धूप निकलने से खिले चेहरे

Fri, 24 Jan 2014 05:48 AM IST
Unnao
Unnao Updated Fri, 24 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। दो दिन कड़ाके की ठंड के बाद गुरुवार को चमकदार धूप निकलने से सर्दी से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली। घर का कामकाज जल्दी निपटाकर छत पर महिलाओं ने धूप का आनंद लिया। वहीं पुरुष सड़क पर खड़े होकर धूप सेंकते रहे। हालांकि दोपहर बादलों से धूप में कुछ खलल पड़ा लेकिन इसके बाद भी लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

गुरुवार को तेज धूप निकलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान चढ़ गया। अधिकतम पारा जहां 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर रहा। सुबह 9 बजे तक तो बादल छाए रहे लेकिन इसके बाद चली तेज हवाओं ने आसमान साफ हो गया। तेज धूप निकली तो लोगों के चेहरे खिल उठे। बुधवार को पूरे दिन बारिश होती रही। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से रुबरू होना पड़ा। वहीं गुरुवार को तेज धूप निकली तो महिलाएं धूप सेकने छतों पर पहुंच गईं। निराला पार्क में भी रौनक रही। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी मौसम खुला रहेगा। शनिवार को फिर मौसम बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed