{"_id":"40-167501","slug":"Unnao-167501-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरवा तहसील दिवस में 22 अधिकारी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरवा तहसील दिवस में 22 अधिकारी अनुपस्थित
Unnao
Updated Wed, 22 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
पुरवा। डीएम की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में विभिन्न विभागों के 22 अधिकारी अनुपस्थित रहे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने डीएम से सभी अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है। वहीं तहसील दिवस में आए डेढ़ सैकड़ा से अधिक मामलों में एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। शिकायतों को निस्तारण के लिए विभागों के अफसरों को सौंप दिया गया।
मंगलवार को पुरवा में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता डीएम विजय किरन आनंद ने की। उन्होंने क्षेत्र में जगह-जगह खांदी कटने की घटना पर सिंचाई विभाग के अफसरों को आड़े हाथों लिया। जमकर फटकार लगाई और निर्देश दिए कि मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करें। वहीं डीआईओएस, बीएसए, लेखपाल व कानूनगो को चमियानी और धिरजीखेड़ा गांव भेजकर योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत को देखने का आदेश दिया। डीएम ने कहा कि राजस्व संबंधी जो भी प्रकरण हैं उनके निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमें शनिवार के दिन थाने से मौके पर जाकर हल करें। इस दौरान कुल 157 मामले आए जिनमें राजस्व के 90, पुलिस के 22, विकास के 15, समाज कल्याण व शिक्षा के 4-4 शेष अन्य विभागों के रहें। डीएम के मौजूद रहने के बाद भी एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। वहीं इस दौरान अनुपस्थित रहे 22 अधिकारियों का वेतन काटने की संस्तुति एसडीएम ने डीएम से की है।