फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   गुमशुदगी की तहरीर है, लाओ 50 रुपये...

गुमशुदगी की तहरीर है, लाओ 50 रुपये...

Sat, 04 Jan 2014 05:46 AM IST
Unnao
Unnao Updated Sat, 04 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
केस 1-
विज्ञापन

सदर कोतवाली में शुक्रवार को दोपहर बाद तकरीबन ढाई बजे मोबाइल गुम होने का प्रार्थना पत्र लेकर गए शहर के एक युवक ने जब तक 50 रुपये नहीं दिए तो उसके प्रार्थना पत्र पर मोहर नहीं लगाई गई।
केस 2-
सदर कोतवाली में शुक्रवार दोपहर बाद तकरीबन तीन बजे प्रमाण पत्रों की गुमशुदगी की सूचना देने और प्रार्थना पत्र पर कोतवाली की मोहर लगवाने गए युवक से 50 रुपये वसूले गए।
विज्ञापन


उन्नाव। जनशिकायतों से दूर भागने वाली पुलिस मुट्टी गरम होने के बाद ही कोई काम करती है। शहर कोतवाली में गुमशुदगी के प्रार्थना पत्रों पर तभी मोहर लग रही है जब कम से कम 50 रुपये पुलिसकर्मी को मिल रहे हैं। रुपये न देने वालों को कानून की लंबी प्रक्रिया समझाकर घर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम जन की शिकायत रहती है कि पुलिस कुछ सुनती नहीं। पुलिस सुनवाई तभी करती है जब उसकी मुट्टी गरम की जाती है। ऐसी शिकायतों पर जब शुक्रवार को सदर कोतवाली का हाल देखा गया तो आम जन की शिकायतें सही निकली। कोतवाली में मोबाइल खोने जैसी शिकायतों को लेकर पहुंचने वालों से प्रति तहरीर 50 रुपये की पेशकश की जा रही थी। रुपये मिल गए तो ठीक अगर नहीं मिले तो तहरीर लेकर पहुंचने वालों को कानून की धाराएं सिखाई जा रही थी। किसी भी तहरीर के साथ रुपये न मिलने पर मुंशी तहरीर देने वालों को वापस कर रहे थे। जो भी मुंशी के हाथ में रुपये रख रहा था वह उसकी शिकायत बड़ी ही गंभीरता के साथ सुन रहे थे। साथ उसके निराकरण का आश्वासन भी दे रहे थे। तहरीर के नाम पर वसूली की शिकायत पर सदर कोतवाली प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। तहरीर के नाम पर कोई वसूली नहीं हो रही है। जब उनसे कहा गया कि फोटो भी है तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed