{"_id":"40-165315","slug":"Unnao-165315-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव दफन के बहाने, लगे जमीन कब्जाने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव दफन के बहाने, लगे जमीन कब्जाने
Unnao
Updated Sat, 04 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ। भू माफियाओं ने जमीन हड़पने का नया तरीका इजाद कर लिया है। पहले वह परिवार या पड़ोस के किसी बच्चे, महिला या पुरुष की मौत के बाद सरकारी जमीन में कब्र बनाकर शव को दफन कर देते हैं। इसके बाद पक्का कब्र बनाकर आसपास की जमीन को घेर लेते और बाकायदा चहारदीवारी बना लेते हैं। अब इन भूमाफियाओं की नजर लखनऊ मार्ग पर स्थित करोड़ों की नजूल की भूमि और कंजड़ों की बस्ती पर लगी है।
सत्ता का बरदहस्त प्राप्त भूमाफियाओं ने कई सरकारी जमीनों पर कब्रें निर्मित करा दी हैं। खास बात यह है कि कब्रों को स्थापित करते ही माफिया उस जमीन का घेराव और चहारदीवारी के निर्माण में जुट जाते हैं और कुछ समय बाद जमीन को ऊंची कीमतों पर बेच देते हैं।
ग्राम पंचायत बांगरमऊ ग्रामीण के तत्कालीन प्रधान डॉ. हरिपाल गौतम ने बताया कि उन्होंने नट बिरादरी को बसाने के लिए लखनऊ मार्ग पर स्थित बस अड्डे के पीछे ग्राम समाज की भूमि आवंटित की थी। आज इस भूमि की कीमत करोड़ों में है। इसीलिए सरकारी जमीन कब्जाने में जुटे भूमाफिया इस भूमि को भी हड़पने की फिराक में हैं। उन्होंने नटोें के कई डेरों को जान व माल की धमकी देकर हटवा दिया है और ईंटों से नींव भरकर जबरिया कब्जा कर लिया है। इस जबरिया कब्जे के मामले में नगर पालिका प्रशासन और पुलिस विभाग मौन धारण किए हुए है। मामले में एसडीएम ने कहा कि शिकायत पर जांच कराई जाएगी। यदि कब्जा हुआ है तो हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
इन जमीनों पर हो चुका है कब्जा
बांगरमऊ। भूमाफिया बीते दो वर्षों के दौरान नये ओवरहेड टैंक के निकट करीब 15 बिस्वा पालिका की भूमि, नसीमगंज मोहल्ले की करीब दो बीघा, हरदोई-बिल्हौर बाईपास मार्ग के किनारे करीब पांच बीघा, मोहल्ला आनंद बिहार के पीछे करीब डेढ़ बीघा तथा स्टेशन मार्ग पर स्थित करीब तीन बीघा सरकारी भूमि पर जबरिया कब्जा कर चुके हैं। इनमें करोड़ों कीमत की जमीन प्लाटिंग कर बिक्री भी की जा चुकी है। अब इन माफियाओं की निगाहें स्टेशन मार्ग स्थित श्रीकृष्ण भूषण वेद वेदांग संस्कृत विद्यालय तथा लखनऊ मार्ग स्थित कंजड़ जाति के बसेरों की करीब तीन बीघा सरकारी भूमि पर है। जिसकी मौजूदा बाजारी कीमत करीब दो करोड़ से भी अधिक है।