{"_id":"40-156183","slug":"Unnao-156183-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ का व्रत रख मांगी पति की लंबी उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ का व्रत रख मांगी पति की लंबी उम्र
Unnao
Updated Wed, 23 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। करवाचौथ का व्रत रखकर महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना की। चलनी की ओट से चांद का दीदार कर पति की लंबी उम्र मांगी। इसके साथ ही व्रत तोड़ा। इससे पहले पूरा दिन महिलाओं का करवाचौथ की तैयारियों में ही बीता।
पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले करवाचौथ व्रत के लिए महिलाओं में खास उत्साह देखा गया। मंगलवार सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। दीवार पर गेरू अथवा हल्दी चावल के घोल से करवा बनाया। चित्र में शंकर, पार्वती, गणेश और कार्तिकेय के चित्र बनाए। शाम को घर में दही बड़े व कड़ी आदि बनाई। सूर्य के ढलते ही महिलाओं ने नए वस्त्राभूषण धारण करके सोलह शृंगार किया। इसके बाद चांद का दीदार करने के लिए घरों के आंगन और छतों पर पहुंच गई। चंद्र देव के निकलते ही महिलाओं ने चलनी की ओट से उसका दीदार किया इसके बाद पति से आशीर्वाद लिया। विधिविधान से पूजन अर्चन करने के बाद महिलाओं ने व्रत तोड़ा।