{"_id":"40-143975","slug":"Unnao-143975-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो डाक्टरों समेत 15 का वेतन काटने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो डाक्टरों समेत 15 का वेतन काटने का निर्देश
Unnao
Updated Mon, 29 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सामुदायिक सवास्थ्य केंद्र मियागंज में सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले वरिष्ठ लिपिक का स्थानांतरण असोहा सीएचसी पर कर दिया गया। सीएमओ ने अनुपस्थित मिले महिला व पुरुष चिकित्साधीक्षक सहित 15 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए सीएमओ डॉ. डीपी मिश्रा ने शुक्रवार को मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान सुबह 10.30 बजे पुरुष चिकित्साधीक्षक डॉ. मुसाफिर यादव तथा महिला चिकित्साधीक्षक डॉ. कमलजीत सरोज सहित 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। अनुपस्थित रहे सभी लोगों से सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगा था। शनिवार को अनुपस्थित मिलेे लोगाें पर कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ लिपिक सैय्यद जावेद रिजवी को सीएचसी मियागंज से सीएचसी असोहा स्थानांतरण कर दिया। वहीं पुरुष चिकित्साधीक्षक मुसाफिर यादव व महिला चिकित्साधीक्षक कमलजीत सरोज सहित 15 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा है। सीएमओ डॉ. डीपी मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधा में सुधार के लिए निरीक्षण किए जा रहे हैं। निरीक्षण में जो भी अधिकारी या कर्मचारी अनुपस्थित मिलेगा कार्रवाई अवश्य की जाएगी।