फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   कस्तूरबा गांधी स्कूल के स्टाफ को मिलेगा 12 माह का मानदेय

कस्तूरबा गांधी स्कूल के स्टाफ को मिलेगा 12 माह का मानदेय

Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। कस्तूरबा गंाधी आवासीय विद्यालयों में कार्यरत वार्डेन, फल टाइम एवं पार्ट टाइम टीचर तथा शिक्षणेत्तर स्टाफ को 12 माह का मानदेय मिलेगा। साथ ही उनकी नवीनीकरण प्रक्रिया भी समाप्त कर दी गई है। इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान का शासनादेश डीएम को भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में कार्यरत वार्डेन, फल टाइम एवं पार्ट टाइम टीचर तथा शिक्षणेत्तर स्टाफ को अभी तक 11 माह का वेतन दिया जाता था। साथ ही हर वर्ष इनका नवीनीकरण भी किया था। जिससे यहां के कर्मचारियों को परेशानी होती थी। इस प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया है। राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान अतुल कुमार की ओर से भेजे पत्र में कहा है कि शिक्षामित्रों की भांति कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के स्टाफ की भी नवीनीकरण की प्रक्रिया समाप्त की जाए। साथ ही 11 महीने की जगह 12 माह का मानदेय इन कर्मचारियों को दिया जाए।
विज्ञापन

नवीनीकरण के लिए शासनादेश में कहा गया है कि जिन कर्मचारियों के विरुद्ध कोई तथ्यात्मक शिकायतें नहीं हैं और उनका कार्य व आचरण अच्छा है तो उनका स्वत: नवीनीकरण माना जाएगा। प्रति वर्ष के.जी.बी.वी के स्टाफ के नवीनीकरण के लिए शैक्षिक सत्र में यदि वार्डेन व अन्य स्टाफ का कार्य संतोषजनक नहीं है तो जिला बेसिक शिक्षाधिकारी 31 मई तक तथ्यात्मक आपत्ति का प्रस्ताव डीएम को उपलब्ध कराएंगे। उसके बाद डीएम को उस प्रस्ताव पर 10 जून तक निर्णय लेना होगा। यदि निर्धारित तिथि तक डीएम ने कोई निर्णय नहीं लिया तो नवीनीकरण स्वत: मान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed