{"_id":"40-116828","slug":"Unnao-116828-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
Unnao
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। नगर के हरदोई पुल पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर व क्लीनर मौके से भाग निकले। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
गुरुवार रात शहर के मोहल्ला कल्याणी निवासी रिंकू बाजपेई (32) लगभग 8 बजे हरदोई पुल पर बाइक से अपने घर जा रहा था तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौजूद लोगों के मुताबिक युवक प्राइवेट नौकरी करता है और अपने घर जा रहा था।