{"_id":"40-116825","slug":"Unnao-116825-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 140 मरीजों को दवा व चश्मे दिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 140 मरीजों को दवा व चश्मे दिए
Unnao
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अंधता निवारण समिति व डा. जवाहरलाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जूनियर हाई स्कूल मंशादेवी मंदिर पूराचांद औरास में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 195 मरीजों की जांच की गई। इसमें 55 मरीजों को आपरेशन के लिए कानपुर के जावाहरलाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय ले जाया गया। बाकी 140 मरीजों को दवा व चश्मे वितरित किए गए।
इन मरीजों के आपरेशन नेत्र विशेषज्ञ डा. जेके मिश्रा व अर्पित सचान 25 जनवरी को करेंगे। यह जानकारी शिविर आयोजक सुरेश सिंह चौहान, कंछेद सिंह, रजनू कनौजिया व चंदन सिंह यादव ने दी।
विज्ञापन
इन मरीजों के आपरेशन नेत्र विशेषज्ञ डा. जेके मिश्रा व अर्पित सचान 25 जनवरी को करेंगे। यह जानकारी शिविर आयोजक सुरेश सिंह चौहान, कंछेद सिंह, रजनू कनौजिया व चंदन सिंह यादव ने दी।
विज्ञापन