{"_id":"40-116806","slug":"Unnao-116806-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर छात्राओं ने मनचले को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ पर छात्राओं ने मनचले को धुना
Unnao
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। कोचिंग जाते समय छेड़छाड़ करने वाले युवकों से परेशान छात्राओं ने एक मनचले युवक की धुनाई कर दी। जबकि दो भाग निकले।
शहर के मोहल्ला सिविल लाइन में कोचिंगों के पास लगने वाला शोहदों का जमावड़ा लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। हालत यह है कि कोचिंग आने-जाने वाली छात्राओं को देखकर छींटाकशी और फब्तियां कसते हैं। लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस के पास लगने वाले जमावड़े से करीब एक महीने से यहां रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। कई बार विवाद हुए और लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम व कोतवाली पुलिस से शिकायत की मगर इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गुरुवार शाम को कोचिंग से लौट रही दो छात्राओं ने अपनी मां के साथ मिलकर तीन शोहदों को दौड़ा लिया। पकड़ में आए एक युवक की तीनों ने मिलकर पिटाई कर दी। पकड़ा गया युवक शहर के मोहल्ला पूरन नगर का रहने वाला है। पुलिस चौकी इंचार्ज पीसी सरोज ने घटना की जानकारी से इनकार किया। उन्होंने बताया कि छोटी-मोटी घटनाएं तो राह चलते हुआ ही करती हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी कृपाशंकर सरोज ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।