फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बिजली बिल की गड़बड़ी से निजात नहीं

बिजली बिल की गड़बड़ी से निजात नहीं

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Unnao
Unnao Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। लंबे समय बाद विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय आनलाइन तो गया है लेकिन उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अभी भी उपभोक्ताओं के बिल में पिछले माह का जमा पैसा जुड़कर आ रहा है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग काम-धंधा छोड़कर अपना बिल संशोधन कराने के लिए विभागीय कार्यालय व अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बिद्युत बिल संबंधी गड़बड़ियों को दूर करने के लिए विभाग को आनलाइन किया गया है। मीटर रीडिंग के लिए 18 नई मशीनें आई हैं। इसके बाद भी उपभोक्ताओं की दौड़ खत्म नहीं हो रही है। कम्प्यूटर में रीडिंग नहीं चढ़ पा रही है। इससे बिल जमा होने के बाद भी अगले माह बकाया में जुड़कर बिल आ रहा है। इससे उपभोक्ता इसे सही कराने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। सिविल लाइन स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय में बिल संशोधन कराने वालों की भीड़ लगी रहती है। अधिकारी भी मैनुअली अतिरिक्त राशि काटकर जमा करने को कहते हैं और अगले माहं सही बिल पहुंचने का आश्वासन देते हैं। इसके बाद भी ऐसा नहीं हो पा रहा है। अधिशाषी अभियंता प्रथम राम बुझारत ने बताया डिवीजन कार्यालय आनलाइन हो गया है। इसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलने भी लगा है। बिलों में हो रही गड़बड़ियों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। अब बिल सीधे कम्प्यूटर में चढ़ाए जा रहे हैं। व्यवस्था को सुधरने में थोड़ा समय लग रहा है। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। वैसे संशोधन के लिए आने वाले बिलों को दुरुस्त कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed