फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बोर्ड परीक्षा: तीन दिव्यांगों के लिए दिए गए अलग से लेखक

बोर्ड परीक्षा: तीन दिव्यांगों के लिए दिए गए अलग से लेखक

Tue, 12 Feb 2019 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा: तीन दिव्यांगों के लिए दिए गए अलग से लेखक
उन्नाव। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में जिले में तीन दिव्यांग परीक्षा दे रहे हैं। इन परीक्षार्थियों के लिए कें द्र व्यवस्थापकों ने डीआईओएस से अनुमति मांगी है। इसके अलावा विषय व जेंडर चेंज होने के तीस प्रार्थना पत्र आए हैं। जिनका डीआईओएस ने तत्काल निस्तारण कराया है। वहीं, दिव्यांगों को अलग से लेखक दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिले के 117 परीक्षा केंद्रों पर चल रही बोर्ड परीक्षाओं में तीन सेंटर ऐसे हैं जहां तीन दिव्यांग परीक्षा दे रहे हैं। इसमें सीपीसीएन इंटर कालेज ऊगू में हाईस्कूल के छात्र के दोनों हाथ खराब हैं। वहीं ओपीजेडी इंटर कालेज शुक्लागंज व डीसीकेएम इंटर कॉलेज गंजमुरादाबाद में इंटमीडिएट के दो छात्र दृष्टि बाधित परीक्षा दे रहे हैं। इन दिव्यांगों के लिए लेखक की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


सोमवार को इन परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों ने डीआईओएस को लेखक के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें हाईस्कूल छात्र के लिए कक्षा 9 व इंटरमीडिएट के छात्र के लिए कक्षा 11 के छात्र को लेखक बनाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा करीब तीस मामले विषय व जेंडर बदलने के आए हैं। जिन्हें केंद्र व्यवस्थापकों से अपने स्तर से सही कराकर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि दिव्यांगों को अनुमति दे दी गई है। ताकि मंगलवार को होने वाली हिंदी की परीक्षा में कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed