फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   9 injured in accident

हादसों में मां-बेटी समेत नौ लोग

Sat, 28 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 28 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
9 injured in accident

अजगैन/असोहा। दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मां-बेटी समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मुस्तफाबाद निवासी इंद्रपाल तीन वर्षीय बेटी सुनहली का मुंडन कराने ऑटो से मां कुशहरी देवी मंदिर जा रहे थे। आटो में पत्नी ज्ञानवती के अलावा चार बड़े व दो बच्चे सवार थे। अजगैन थाना के पास एक टेंपो से टकरा गया। इससे इंद्रपाल, ज्ञानवती, व सुनहली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही नवाबगंज सीएचसी, उन्नाव व बाईपास पर लगीं 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


असोहा संवाददाता के अनुसार, कांथा-असोहा मार्ग पर लालखेड़ा के पास बाइक सवार इंद्र बहादुर निवासी गुरुबक्श खेड़ा अपने भतीजे राजा(16) के साथ कांथा की तरफ जा रहे थे तभी लालखेड़ा के पास सामने से आ रहे राकेश (35)पुत्र बृजलाल की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed