{"_id":"5e77acdd8ebc3e77463078d7","slug":"8-youths-returned-from-maharashtra-and-gulf-countries-investigated-unnao-news-knp551899827","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र व खाड़ी देश से लौटे 8 युवकों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र व खाड़ी देश से लौटे 8 युवकों की हुई जांच
विज्ञापन
सफीपुर/औरास(उन्नाव)। महाराष्ट्र व खाड़ी देश से वापस लौटे 8 युवकों की स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच की। हालात सामान्य मिलने के बाद भी उन्हें निगरानी में रखा गया है। साथ ही घर वालों से भी एक सप्ताह तक पास न लेटने व एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
सफीपुर तहसील क्षेत्र के एक गांव के सात युवक महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करते हैं। 20 मार्च को यह सभी वापस आए थे। ग्रामीणों की जानकारी में आने के बाद उन्हाेंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाकर सभी की जांच कराई। फिलहाल लक्षण सामान्य मिले हैं। घर वालों को एक सप्ताह तक दूर रहने की हिदायत दी गई है। वहीं डाक्टरों ने सभी को निगरानी में रखा है। सीएचसी प्रभारी डा. ललित कुमार ने बताया कि सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। स्थिति सामान्य हैं।
वहीं, औरास ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक जो खाड़ी देश से लौटने के बाद जांच कराने के नाम पर भाग गया था। शनिवार रात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे घर में पकड़ लिया और स्वास्थ्य परीक्षण किया। हालात सामान्य मिलने पर परिजनों से एहतियात बरतने के निर्देश दिए। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया युवक की जांच की गई है। एहतियात के तौर पर उसे आइसोलेशन वार्ड में रहने को कहा गया है।