फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   70 thousand women will be made self-reliant

Unnao News: 70 हजार महिलाओं को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

Thu, 30 Oct 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
70 thousand women will be made self-reliant
फोटो-27-आर्टिफीशियल ज्वैलरी तैयार करतीं बिछिया ब्लाक के एक समूह की महिलाएं। आर्काइव
विज्ञापन



-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में सात हजार समूह गठन करने का मिला लक्ष्य

-एक समूह में 10 महिलाएं होंगी, अब तक 2100 समूहों का हो चुका है गठन

संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के जरिए 70 हजार महिलाओं को समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं का समूह गठन किया जा रहा है। अब तक 2100 समूह गठित किए जा चुके हैं। इसके बाद महिलाओं को विभिन्न कार्यों के लिए ऋण दिलाया जाएगा।
केंद्र व प्रदेश सरकार एनआरएलएम के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती है। जिले को सात हजार समूह गठित करने का लक्ष्य दिया गया है। एक ग्रुप में दस महिलाओं को जोड़ा जाना है। अधिकारियों का दावा है कि अब तक 2100 समूहों का गठन करके 21 हजार महिलाओं को जोड़ा जा चुका है। शेष बचे समूहों के गठन की तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

महिलाओं को इन समूहों से जोड़कर उन्हें बैंकों के जरिए ऋण दिलाकर विभिन्न रोजगारों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जाएगी। उपायुक्त स्वत: रोजगार मुनेश चंद्र ने बताया कि शासन से महिलाओं के लिए जो समूह गठन का लक्ष्य मिला है। उसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि जो महिलाएं समूहों से जुड़ना चाहतीं हैं तो वह नजदीक के ब्लाक कार्यालय जाकर बीएमएम (ब्लाक मिशन मैनेजर) से मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट-1

समूहों से जुड़कर 50 हजार महिलाएं कर रही कार्य
इस समय करीब पांच हजार समूह संचालित हो रहे हैं। इनसे 50 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। यह महिलाएं बैंक सखी, बागवानी, जरदोजी, मनरेगा पत्थर निर्माण, अचार, वाशिंग पाउडर, आर्टिफीशियल ज्वैलरी, राखी, दिवाली के दीये, होली का अबीर गुलाल आदि तैयार करके खुद की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed