फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   7 couple ready to live together

सात जोड़े साथ रहने को तैयार

Mon, 18 Apr 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
7 couple ready to live together
सीओ लाइन सोनम सिंह से शिकायत करते परामर्शदाता। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। परिवार परामर्श केंद्र में दंपतियों के बीच मनमुटाव दूर करने के लिए आए काउंसलर रविवार को गर्मी में पानी न मिलने से परेशान रहे। परामर्शदाताओं ने एसपी से बात करने की कोशिश तो सीओ लाइन ने समझाकर लौटा दिया।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन में तपती टिन शेड के नीचे परिवार परामर्श केंद्र ने दंपतियों के बीच विवादों को सुलझाने की कोशिश की। इस दौरान गर्मी के कारण परामर्शदाता पसीना-पसीना रहे। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक उन्हें पानी भी नसीब नहीं हुआ। परामर्शदाता एसपी से मिलने जाने लगे तो सीओ सोनम सिंह ने उन्हें समझाया। आश्वासन दिया कि पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। केंद्र पर पहुंचे 18 में से सात जोड़े साथ रहने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

इंतजाम न होने से अफसोस
परामर्शदाता यतेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि वह तो निशुल्क काम कर रहे हैं। किसी तरह उनकी कोशिश से बिछड़े दंपती मिल जाएं तो उन्हें भी सुकून मिलता है। पानी और गर्मी से बचाव के इंतजाम न होने से अफसोस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य और वरिष्ठ महिला परामर्शदाता प्रभा यादव का कहना है कि हम समय निकालकर यहां पर सामाजिक भाव से काम करने आते हैं। कम से कम पानी और गर्मी से बचाव की तो व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed