फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   60 more corona infected including EO and Tehsil personnel

ईओ व तहसील कर्मी सहित 60 और कोरोना संक्रमित

Sat, 29 Aug 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
60 more corona infected including EO and Tehsil personnel
नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड एलटू अस्पताल से रेफर होने के बाद मरीज को ले जाते एंबुलेंस। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले में हुई कोरोना जांच में गंजमुरादाबाद के ईओ व तहसील कर्मी सहित 60 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में 37 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि 23 संक्रमितों को कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरस्वती मेडिकल कॉलेज के कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती मरीजों में तीन की हालत गंभीर होने पर लखनऊ व कानपुर देहात के नर्सिंगहोम रेफर किया गया है।
विज्ञापन

एंटीजन रैपिड किट से हुई जांच में गंजमुरादाबाद नगर पंचायत ईओ, पुरवा में तहसील में तैनात 41 साल का कर्मी, सुमेरपुर ब्लॉक के खिजौली में 24 वर्ष की महिला, बांगरमऊ के मोहल्ला नौनिहालगंज में 24 साल की युवती, 26 साल का युवक, पन्नीटोला में 35 साल की महिला, न्यू कटरा मोहल्ले में 28 साल की महिला, फतेहपुर चौरासी के गांव सुक्खाखेड़ा में 60 साल का वृद्ध, नवाबगंज के मोहल्ला तोमरन खेड़ा में 28 वर्षीय युवक व उसकी 26 वर्षीय पत्नी, गंजमुरादाबाद निवासी 26 वर्षीय युवक, 59 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय अधेड़, 14 वर्षीय किशोरी, 23 व 18 साल के दो युवक, मिर्जापुर गांव निवासी 35 वर्षीय युवक, अचलगंज में 4, सिकंदरपुर सरोसी में 3, बिछिया में 5, सफीपुर में 4, पुरानी बाजार 4, कांशीराम 4 व शुक्लागंज में 16 संक्रमित मिले हैं। वहीं, जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में दो युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ बोले
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 60 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 37 संक्रमितों को होम आइसोलेट व 23 को नवाबगंज के श्रीराममूर्ति व बिछिया कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 1874 संक्रमित
जिले में अब तक 1874 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने पर 970 को घर भेजा जा चुका है। 864 का इलाज चल रहा है। इसमें 40 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।

जांच के लिए भेजे गए 55 सैंपल
फतेहपुर चौरासी के कालीमिट्टी स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में 8 प्रशिक्षु दरोगाओं के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाया। यहां प्रशिक्षुओं के साथ अन्य स्टाफ को मिलाकर 55 लोगों के सैंपल लिए गए। सैंपल लखनऊ पीजीआई जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट न आने तक प्रशिक्षण रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed