{"_id":"5829cb8f4f1c1b58368fe01c","slug":"548-th-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना गुरु नानक देव का 548वां प्रकाश उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना गुरु नानक देव का 548वां प्रकाश उत्सव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Mon, 14 Nov 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
गुरु नानक जयंती पर गुरूद्वारा में अरदास करते मुख्यग्रंथी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय गुरुद्वारे में गुरु नानकदेव का 548वां प्रकाशोत्सव सोमवार को धूमधाम व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के समापन के बाद रागी जत्थों ने सबद-कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। दोपहर को शुरू हुए लंगर में सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद छका।
सोमवार को गुरु नानकदेव के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्धारे में भक्तों की भारी भीड़ रही। सुबह आठ बजे गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी द्वारा गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का समापन किया गया। इसके बाद कीर्तन गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल और कीर्तन हजूरी रागी जत्था भाई महिंदर सिंह ने शबद-कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान डीएम सुरेंद्र सिंह व एसपी नेहा पांडेय भी गुरुद्वारे पहुंची।
इसके अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भी गुरुद्वारे में पहुंचकर गुरुग्रंथ साहिब के सम्मुख माथा टेका। इसके बाद गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया। इसमें में सभी जाति-धर्म के लोगों ने अमीर-गरीब का भेद भूल एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरवीर सिंह, मनोहर सिंह अरोड़ा, कल्याण सिंह, अजीतपाल सिंह, जनरैल सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, कुलवंत सिंह, कैप्टन सिंह आदि मौजूद रहे।