फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   53 days after his father's death, the family returned to the village

पिता की मौत के 53 दिन बाद गांव लौटा किशोरी का परिवार

Sun, 03 Jun 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव Updated Sun, 03 Jun 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
53 days after his father's death, the family returned to the village
गांव में किशोरी के घर के बाहर तैनात पुलिस बल। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर व उनके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले पीड़ित परिवार के कुछ सदस्य किशोरी के पिता की मौत के 53 दिन बाद शनिवार को गांव लौट गए। किशोरी व चाचा सहित चार लोग अभी यहीं नहर निरीक्षण भवन में रुके हैं। प्रशासन ने गांव में परिवार की सुरक्षा में पुलिस व पीएसी बल तैनात किया है।
विज्ञापन

विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में किशोरी के पिता की हत्या के बाद से किशोरी व उसके परिवार को प्रशासन ने एक सप्ताह तक शहर के एक होटल में रखने के बाद प्रशासन ने परिवार को शहर के नहर विभाग के निरीक्षण भवन में ठहराया था। किशोरी की दादी के कहने पर परिवार के कुछ सदस्यों ने गांव जाने की इच्छा जताई थी। इस पर एसपी हरीश कुमार ने पुलिस किशोरी के गांव स्थित मकान की सुरक्षा बढ़ा दी। शनिवार को किशोरी की दादी, मां, दो बड़ी बहनें व एक छोटी बहन 53 दिन बाद गांव लौटी हैं। जबकि किशोरी, उसके चाचा, चाची और मारपीट की घटना के दिन दिल्ली से किशोरी के पिता के साथ आया युवक अभी नहर निरीक्षण भवन में ही रुके हैँ। किशोरी के चाचा का कहना है कि वह दिल्ली जाना चाहता है लेकिन सीबीआई की चार्जशीट दाखिल करने तक वह रुकेंगे।
विज्ञापन


सीबीआई ने माखी थाने के मुंशी सहित चार पुलिस कर्मियों से की पूछताछ
 विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण में जांच कर रही सीबीआई ने जून 2017 में किशोरी के अपहरण और गैंगरेप के मुकदमे की जांच में माखी थाने में उस समय तैनात रहे मुंशी, चालक व दो महिला पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक मुंशी ने साफ कह दिया है कि उससे जो एसओ ने कहा वही लिख दिया। जबकि औरैया से किशोरी को लाने वाली महिला सिपाही ने बताया है कि वह औरैया नहीं गई थी। केवल उसका नाम लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीबीआई ने विधायक के दो और कारखास लोगों को पूछताछ के लिए लखनऊ तलब किया है।
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई ने घटना में तफ्तीश के लिए माखी थाने में तैनात रहे मुंशी, दो महिला सिपाहियों और एक चालक से अलग-अलग पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने किशोरी के अपहरण, गैंगरेप, बरामदगी, उसकी मां की ओर से दी गई तहरीर, किशोरी के थाने में दिए गए बयान, किशोरी को कई दिनों तक थाने में ही रोककर रखने सहित तमाम और सवालों पर जवाब नोट किए हैं। पुलिस कर्मियों ने खुद को छोटा कर्मचारी बताकर एसओ और उच्चाधिकारियों के कहे अनुसार लिखापढ़ी करने की बात बताई है।


विधायक प्रकरण में पूर्व एसपी, निलंबित किए गए सीओ, गिरफ्तार पूर्व एसओ, दरोगा, घटना के समय माखी थाने में तैनात रहे पूर्व एसओ से पूछताछ कर चुकी सीबीआई के निशाने पर कई और पुलिस कर्मी हैं। उधर सीबीआई ने विधायक के दो और खास लोगों को प्रकरण के संबंध में पूछताछ के लिए लखनऊ बुलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed