{"_id":"5cd87052bdec22078a1fbff9","slug":"51557688402-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एएनएम के टेबलेट पर होगी गांव की कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एएनएम के टेबलेट पर होगी गांव की कुंडली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम अब टेबलेट भी चलाएंगी। स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्टिंग के लिए शासन ने जिले की सभी एएनएम को टेबलेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में टेबलेट का वितरण भी शुरू कर दिया गया है।
स्वास्थ्य योजनाओं की गांव में क्या-क्या प्रगति हो रही है इसकी एक रिपोर्ट एएनएम बनाती है। इस पूरी रिपोर्ट को एक रजिस्टर में दर्ज कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में समय लगता है। इसमें बदलाव के लिए शासन ने नया रास्ता निकाला है। जिसके तहत अब एएनएम टेबलेट चलाएंगी और टेबलेट के जरिए ही रिपोर्ट तैयार करेंगी। टेबलेट में ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन डाटा दर्ज करने की सुविधा मिलेगी। यही नहीं गोपनीयता रखने के लिए प्रत्येक टेबलेट का अपना यूनिक नंबर और पासवर्ड दिया जाएगा। टेबलेट पर सिर्फ स्वास्थ्य विभाग के ही एप काम कर सकेंगे।
इस योजना के तहत एएनएम को टेबलेट में सारी जानकारियां दर्ज करानी होंगी। टेबलेट में अनमोल एप में एएनएम को अपने प्रतिदिन के कार्यों की जानकारी दर्ज करनी होगी। उन्होंने किन गांव का भ्रमण किया है, कहां कहां अपनी सेवाएं दी हैं। कितने योग्य दंपति हैं, गर्भवती व धात्री महिलाएं तथा बच्चे हैं, बच्चे किस श्रेणी के हैं, कितने बच्चों का टीकाकरण हुआ है और किनका होना है, गांव में कौन सा रोग फैला है, कितने लोग बीमार हैं, इससे संबंधित जानकारियां टेबलेट में दर्ज करनी होंगी। एसीएमओ डा. एके रावत ने बताया कि 50 फीसदी एएनएम को टेबलेट का वितरण किया जा चुका है। टेबलेट के प्रयोग के संबंध में सभी को जल्द प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
-रजिस्टर पर नहीं अब टेबलेट पर दर्ज करेंगी स्वास्थ्य रिपोर्ट
-जिले में शुरू हुआ टेबलेट का वितरण