{"_id":"5918a3b94f1c1baf148508a1","slug":"5-158-examinees-not-reaching-vidya-knowledge-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या ज्ञान परीक्षा में नहीं पहुंचे 5228 परीक्षार्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या ज्ञान परीक्षा में नहीं पहुंचे 5228 परीक्षार्थी
उन्नाव
Updated Mon, 15 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी में विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा देतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा रविवार को सकुशल कराई गई। परीक्षा ब्लाक स्तरीय अफसरों की मानीटरिंग में हुई। बीएसए व शिवनादर फाउंडेशन सदस्यों ने केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा पर नजर बनाए रखी। प्रचार प्रसार के अभाव के कारण केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या में काफी कमी रही। परीक्षा प्रभारी ने परीक्षा नकल विहीन कराने का दावा किया। परीक्षा में 5228 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
शिव नादर फाउंडेशन की तरफ से आयोजित 2016-17 की विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार जिले के चार केंद्रों पर हुईं। शहर के जीजीआईसी, एसवीएम पूरननगर, बंगरमऊ के सुभाष इंटर कालेज व मोहान के केएनपीएन इंटर कालेज में हुई। पहली पाली में बालिकाओं की परीक्षा कराई गई। परीक्षा केंद्रोें की मानीटरिंग खंड शिक्षाधिकारियों के जिम्मे रही। परीक्षा में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो सके।
इसके लिए बीएसए दीवान सिंह यादव ने केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। बीएसए के अलावा संस्था पदाधिकारी भी केंद्रों पर परीक्षा के दौरान पूरी सजगता के साथ मौजूद रहें। इसके अलावा एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर हाल जाना। परीक्षा प्रभारी बीईओ संजय यादव ने बताया कि दोनों पॉलियों की परीक्षा में पंजीकृत 7223 में से 1995 परीक्षार्थियों ने ही भाग लिया। कम संख्या पर अभिभावकों में जागरूकता की कमी का होना बताया। परीक्षा प्रभारी ने नकल विहीन परीक्षा कराने का दावा किया है।