फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   45 roads will be constructed in pmjsy plan

उन्नाव : जिले में बिछेगा सड़कों का संजाल, सुगम होगा सफर

Sun, 17 Jul 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
45 roads will be constructed in pmjsy plan
उन्नाव। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से जिले में सड़कों का संजाल बिछ रहा है। इसके तहत स्वीकृत 45 सड़कों में 18 का निर्माण शुरू हो गया है जबकि 27 के लिए निर्माण एजेंसियों से अनुबंध की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कुल 389 किमी लंबाई की इन सड़कों को बनाने पर तीन अरब 34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनके बनने से 700 गांवों के करीब डेढ़ लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

एक्सईएन एके जैन ने बताया कि पीएमजीएसवाई से 133.91 किमी लंबाई वाले 18 मार्गों का निर्माण एक साल में पूरा हो जाएगा। अन्य सड़कों का निर्माण भी जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

25 सड़कों का निर्माण हुआ पूरा
जिले में वित्तीय वर्ष 2020-21 में पीएमजीएसवाई के तहत विभिन्न ब्लॉक क्षेत्रों के लिए स्वीकृत 25 सड़कों का निर्माण पूरा हो गया है। इन मार्गों की कुल लंबाई 179.67 किमी है। निर्माण पर 2.13 अरब रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई में उन्नाव सबसे आगे : साक्षी
सांसद साक्षी महाराज ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में उन्नाव जिला देश में सबसे आगे हैं। सांसद ने बताया कि ये गर्व की बात है कि केंद्र सरकार को जो भी प्रस्ताव भेजे गए, उन्हें स्वीकृति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed