Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   4.29 lakh consumers will get bill on phone

Unnao News: 4.29 लाख उपभोक्ताओं को फोन पर मिलेगा बिल

Mon, 27 Feb 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 27 Feb 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
4.29 lakh consumers will get bill on phone
उन्नाव। अब बिजली संबंधी हर प्रकार की सूचना और बिल उपभोक्ताओं के मोबाइल पर पहुंचेगा। पिछले दिनों उपकेंद्रों पर लगाए गए समाधान शिविर में उपभोक्ताओं से लिए गए मोबाइल नंबरों को विभागीय वेबसाइट पर फीड करने की कवायद शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का दावा है कि इससे उपभोक्ताओं को काफी सहूलियतें मिल सकेंगी।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन ने एक फरवरी से बिजली उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा अभियान भी शुरू किया था। इस दौरान 15 दिन तक सभी बिजली उपकेंद्रों पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक शिविर लगाया गया था। इसमें बिजली उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की शिकायतें दूर करने के साथ ही कर्मियों ने मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी आदि ली थी। 15 फरवरी तक शिविर लगाए गए थे। इस समयावधि में बिजली विभाग में पंजीकृत 518831 उपभोक्ताओं में से 429756 ने अपना मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारी उपलब्ध कराई है। अब इन उपभोक्ताओं का मोबाइल डेटा कारपोरेशन की वेबसाइट www.upenergy.in पर अपडेट किया जा रहा है। अपडेशन का काम पूरा होने के बाद इन बिजली उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बिल सहित अन्य जरूरी जानकारियों का मैसेज पहुंचना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अभी भी 89075 उपभोक्ताओं ने अपना मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियां उपलब्ध नहीं कराई हैं। इन उपभोक्ताओं के पास अभी भी समय है। वह नजदीक के अपने बिजली उपकेंद्र जाकर कर्मचारियों से संपर्क कर सकते हैं। यही नहीं उपभोक्ता उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर ऑनलाइन जाकर जानकारी अपडेट करा सकते हैं। मोबाइल नंबर वेबसाइट पर अपडेट होने के बाद बिजली बिल अन्य बिजली संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी संदेश के माध्यम से मोबाइल पर ही मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed