{"_id":"5a808a614f1c1b5e6e8b4ada","slug":"4-killed-28-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत, 2 8घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत, 2 8घायल
unnao
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिठूर-संडीला मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र में मेथीटीकुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप बाइक को ओवरटेक कर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। पिकअप बाइक पर पलटने से बाइक पर सवार दो युवक भी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में पिकअप पर सवार एक ही परिवार की 4 महिलाओं की मौत हो गई, 28 लोग घायल हो गए।
पिकअप सवार बच्ची का मुंडन कराने बाराबंकी के लोधेश्वर मंदिर जा रहे थे। चालक सहित उसमें 30 लोग सवार थे। घायलों में 14 बच्चे भी हैं। घायलाें की चीखपुकार पर आसपास खेतों में काम करने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस जीप व अन्य वाहनों से सभी को जिला अस्पताल भेजा। सूचना पर डीएम, एसपी सहित कई थानों की फोर्स और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सफीपुर कोतवाली के क्षेत्र के गांव सदमपुर निवासी राधेलाल की नातिन खुशबू (5) पुत्री दिनेश का सोमवार को मुंडन होना था। परिवार के सदस्य व रिश्तेदार पिकअप से बाराबंकी के लोधेश्वर मंदिर जा रहे थे। इससे पहले सभी ने बिठूर में गंगा स्नान किया। इसके बाद बाराबंकी के लिए रवाना हुए। दिनेश ने खोखापुर गांव निवासी रवींद्र की पिकअप किराये पर ली थी। पिकअप को रवींद्र ही चला रहा था।
बिठूर-संडीला मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र में मेथीटीकुर गांव के पास पिकअप चालक ने आगे जा रही बाइक को ओवरटेक किया। इसी दौरान सामने से ट्रक आ गया। इससे चालक हड़बड़ा गया। पिकअप ट्रक से टकराने के बाद बाइक सवारों पर पलट गई। चपेट में आने से माखी थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर कला गांव निवासी मोतीलाल पुत्र बाबूलाल, निहाल सिंह पुत्र रामदेव घायल हो गए। दोनों को उन्नाव के नर्सिंग होम में ले जाया गया है।
भिड़ंत इतनी तेज थी कि ट्रक का पहिया फट गया। माखी थानाध्यक्ष अशोक भदौरिया ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस, यूपी 100 वाहनों के साथ ही वहां से गुजर रहे लोडर से जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम रवी कुमार एनजी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट कर दिया। सीएमओ डॉ. एसपी चौधरी व सीएमएस डॉ. बीके द्विवेदी के साथ ही शहर कोतवाल अरविंद सिंह अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने सदमपुर निवासी सोनेश्वरी(52) पत्नी राधेलाल, नन्हक्की(50)पत्नी सोनेलाल व बुधाना (48)पत्नी बुद्धीलाल,रामरानी को मृत घोषित कर दिया। डीएम व एसपी पुष्पांजलि घायलों के भर्ती होने से लेकर रेफर होने तक वहां मौजूद रहीं। डीएम, एसपी ने सीएमएस को इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने देने के निर्देश दिए हैं।