{"_id":"6595a1e9b55c75340c08e0ad","slug":"38-candidates-selected-for-the-job-unnao-news-c-221-1-uno1004-8085-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 38 अभ्यर्थी नौकरी के लिए किए गए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 38 अभ्यर्थी नौकरी के लिए किए गए चयनित
विज्ञापन
सफीपुर। मियागंज स्थित विकास खंड कार्यालय में गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें योग्यता और अनुभव के आधार पर कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए 38 अभ्यर्थियों का चयन किया। कंपनी के प्रतिनिधि ने प्रशिक्षण के बाद तैनाती की बात कही।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ प्रधान नगमा ने फीता काटकर किया। मेले में कुल 124 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सात कंपनियों ने अलग-अलग पदों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया। इसमें योग्यता और अनुभव के आधार पर कुल 38 का चयन किया।
चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद तैनाती दी जाएगी। कौशल विकास प्रबंधक आशीष ने बताया कि अब कौशल विकास योजना के तहत रहना-खाना, वर्दी किताबें सब मुफ्त मिलेगा। हुनर के अनुसार उपयुक्त पदों पर नौकरी देना सरकार का लक्ष्य है। अब गांव में पढ़े लिखे युवाओं को नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत सिंह, सुरेश शुक्ला व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
अभ्यर्थियों की बात
फोटो-6मियागंज की आसमां ने बताया कि उनका चयन गुजरात की कंपनी ने किया है। प्रशिक्षण के बाद तैनाती की बात कंपनी की ओर से बताई गई है।
फोटो-7
धौकल खेड़ा निवासी गोविंद कुमार ने बताया कि उनका चयन हरियाणा की कंपनी में हुआ है। कंपनी के प्रतिनिधि ने फोन कर सूचना देने की बात कही।