{"_id":"0799e2da5d6b3f009a77370f958538d7","slug":"36-coles-fonctionneront-sans-gestionnaires-fir-de-reconnaissance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 अमान्य विद्यालयों के प्रबंधकों पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 अमान्य विद्यालयों के प्रबंधकों पर होगी एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा। हिलौली विकासखंड में बिना मान्यता के संचालित 36 विद्यालयों के प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए बीईआे ने मौरावां थानाध्यक्ष को सूची सौंप दी है। इन विद्यालयों के प्रबंधकों को बीईओ की ओर से दो बार विद्यालय बंद करने के लिए नोटिस भी भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
शिक्षा सत्र की शुरुआत होते ही शासन ने जिले में संचालित अमान्य विद्यालयों को बंद कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक यह प्रक्रिया धीमी गति से चल रही थी। सात महीनों में सिर्फ बिछिया विकासखंड के बीईओ ने ही अमान्य विद्यालय के एक प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
उसके बाद अब बीईओ मनोज पटेल ने अपने विकासखंड में संचालित 36 अमान्य विद्यालय के प्रबंधकों पर एफआईआर कराने के लिए मौरावां थानाध्यक्ष को सूची सौंप दी है। इनमें से कुछ ऐसे विद्यालय हैं जिनकी मान्यता तो कक्षा पांच तक है लेकिन हाईस्कूल व इंटर तक संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन