फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   34 lakh grant to nine units of small scale industries

एमएसएमई की 9 औद्योगिक इकाइयों को 34 लाख का अनुदान

Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
34 lakh grant to nine units of small scale industries
उन्नाव। सूक्ष्म एवं लघु उद्योग (एमएसएमई) श्रेणी की औद्योगिक इकाइयों को विदेशों में निर्यात के लिए भेजे गए माल को पोर्ट तक पहुंचाने के एवज में किराए के रूप में 34.14 लाख रुपये दिए जाएंगे। डीएम ने उद्योग केंद्र के अधिकारियों को जल्द भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में यूजर्स कमेटी की बैठक हुई। इसमें निर्यातकों द्वारा गेटवे पोर्ट तक निर्यात के लिए भेजे गए माल के किराए पर व्यय धनराशि की प्रतिपूर्ति को दिए जाने वाले अनुदान पर चर्चा हुई। डीएम को बताया गया कि एमएसएमई से जुड़ी 9 औद्योगिक इकाइयां जुड़ी हुई हैं। इन्हें किराए के रूप में 34.14 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी दी गई कि यह अनुदान सूक्ष्म एवं लघु उद्योग श्रेणी के समस्त औद्योगिक इकाइयों को दिया जाता है। इकाइयों द्वारा उत्पादित माल को निर्यात के लिए इनलैंड कंटेनर डिपो या कंटेनर फ्रेट स्टेशन के माध्यम से गेटवे पोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

तक पहुंचाने पर दिए जाने वाले किराए की प्रतिपूर्ति शासन द्वारा दी जाती है। इसमें किराए का 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम 6000 रुपये प्रति 20 फिट कंटेनर और 12000 रुपये प्रति 40 फिट कंटेनर में जो भी कम हो उसके अनुसार दिया जाएगा। ऐसी औद्योगिक इकाई जो सालाना 12 लाख का निर्यात करती है उसे ही अनुदान मिलेगा।
औद्योगिक इकाई द्वारा अपना उत्पाद निर्यात को विदेशी क्रेता को भेजे जाने के लिए शिपमेंट की तिथि से अधिकतम 180 दिन के अंदर क्लेम का दावा हर दशा में जिला उद्योग केंद्र में दाखिल करना अनिवार्य है। इस अवधि के बाद दाखिल दावे निरस्त माने जाते हैं।

निर्यातक इकाइयों के प्रतिनिधि में मेसर्स रिमझिम स्टेनलेस लि. के विजय गर्ग, मेसर्स एसीआई ऑयल्स के निदेशक हर्षवर्धन अग्रवाल, इमरान सिद्दीकी, डीजीएम मेसर्स रुस्तम फूड्स लि., मेसर्स मैश एर्गो लि. के फराज रईस, इंडारगो के नीरज त्रिवेदी, सदफ इंटरनेंशन के केवी सिंह, मेसर्स रहमान इंडिया लि. के जमाल नासिर खान, एचपीसीएल के इस्माइल हुसैन, उपायुक्त उद्योग करुणा राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed