{"_id":"5b75d85842c792276c4b404a","slug":"31534449752-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीबी स्कूलों में पांच साल के खर्च की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीबी स्कूलों में पांच साल के खर्च की होगी जांच
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में संसाधनों की कमी पर बीएसए ने 13 विद्यालयों की बैलेंस शीट तलब की है।
डीएम के निर्देश पर बीते सप्ताह हुए निरीक्षण में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में संसाधनों की कमी सामने आई। बीएसए के निरीक्षण में भी नवाबगंज में 50 तख्तों के स्थान पर महज 10 तख्त ही मिले। इसके पूर्व औरास, असोहा, हिलौली विद्यालयों में संसाधानों की कमी निरीक्षण में सामने आ चुकी है।
जिले के समस्त 13 केजीबी विद्यालयों की पांच साल की बैलेंस शीट वार्डेन से तलब की है। तीन सदस्यीय टीम बैलेंस शीट का मूल्यांकन करेगी। लापरवाही पर बीईओ व वार्डन की जवाबदेही तय की जाएगी। बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि पांच साल की बैलेंस शीट मांगी गई है। जिसके आधार पर विद्यालयों में खर्च हुए बजट की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
-बीएसए ने संसाधनों की कमी पर लिया फैसला
-बीईओ समेत जिम्मेदारों में मची अफरा तफरी